गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

उत्‍तराखंड के विकास के लिए सुझाव- आदर्श कुटीर योजना

पहाड़ के विकास का मॉडल उसकी मूल प्रकृति से जुड़ा होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए काम किए जाएं। लोगों को संस्कृति और उनके संसाधानों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। यहां विकास से अभिप्राय जीवन शैली में गुणात्‍मक सुधार के सा‍थ रोजगार की उपलब्धता कराना हैं। जिसमें जैविक उत्पादपर्यटनवानिकीजड़ी-बूटी उत्पादनगौ उत्पादसौर-ऊर्जालघु एवं कुटीर उघोगोंयोग एवं वैकल्पिक चिकित्सा उपक्रम आदि क्षेत्रों में काम करके रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। इस क्षेत्रों में काम करके स्थानीय लोगों को रोजगार तो मिलेगा और साथ ही पहाड़ की संस्कृति और पर्यावरण का भी उन्नयन होगा।
इस माडॅल की विशेषताएं हैं।
1. सामुदायिकता
2. प्रकृति से जुड़ा हुआ
3. संस्कृति एवं संस्कार युक्त
4. स्वच्छता का विशेष ध्यान
5. नशा मुक्त
6. स्वावलंबी
7. आध्यात्मिक वातावरण


आदर्श कुटीर योजना-

 परिवार, समाज की सबसे छोटी इकाई होती है। समाज के विकास का रास्ता परिवार से होते हुए जाता है। परिवार निर्माण के बाद ही समाज निर्माण की सोची जा सकती है। गांव को आदर्श बनाने से पहले कुछ घरों को माडॅल के तौर पर विकसित करने की जरूरत है। अतः इस योजना के तहत प्रारम्भिक तौर पर एक जिले के कुछ घरों को चिन्हित करके प्रारम्‍भ की जा सकती है। बाद में इसे शेष उत्तराखंड में भी लागू किया जा सकता है।

क्‍या हो आदर्श कुटीर में सुविधांए

1. देशी गाय- कम से कम दो देशी गाय होनी चाहिए। जिनके दूध के साथ-साथ गौमूत्र का भी प्रयोग किया जा सकता है। इससे पंचगव्य घ्रत, गौमूत्र अर्क आदि बनाया जा सकता है।

2. गोबर गैसं प्लांट- यह लगभग तीन घनमीटर का प्लांट होगा जिसके माध्यम से प्रतिदिन सात किलों गैंस का उत्पाद होगा जिससे भोजन के अतिरिक्त अन्य जरूरतों के लिए ईधन को प्रयोग किया जा सकता है।

3. जैविक कृषि एवं वानिकी - पहाड़ी राज्य में खेतों का आकार छोटा होता है लेकिन मिट्टी की प्रकृति जैविक उत्पादों के लिए उपयुक्त है। आज जैविक फल, सब्जियों के लिए बाजार में बहुत मांग है। प्रारम्भ में इसके लिए कम से कम 1 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। जैविक के लिए आवश्यक अवयव निम्न हैं।
जीरो बजट फार्मिग- जैविक कीटनाशक एवं जैविक खाद निर्माण एवं इस्तेमाल।
वर्मी कम्पोस्ट
चकबंदी- परिसर की तार-बाड़।
सिंचाई की व्यवस्था

4. सौर ऊर्जा प्लांट- पहाड़ों में सुर्यताप हमेशा बना रहता है इसलिए सौर ऊर्जा वैकल्पिक सौर ऊर्जा का साधन हो सकता है। जिसे व्यक्तिगत प्रयोग के साथ व्यवसायिक उपयोग भी किया जा सकता है।

5. वर्षा जल संचयन- पानी के संचयन के साथ साथ तेज बहाब हो भी रोकेगा। संचयित जल से सिंचाई इत्यादि का किया जा सकता है।

6. यज्ञोपैथी एवं संगीत चिकित्सा- वैज्ञानिक शोधों के निष्कर्ष के पता चला है कि यज्ञ चिकित्सा एवं संगीत चिकित्सा के माध्यम से कृषि में उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है।

7. सुलभ शौचालय- स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परिवार में शौचालय का उचित प्रबंध होना चाहिए।

8. कम्प्यूटर एवं इन्टरनेट की व्यवस्था- आज के सूचना प्रौद्योगिकी के युग में कम्प्यूटर और इंटरनेट सामान्य व्यक्ति को वैश्विक समाज से जोड़ने के लिए आवश्यक है। सोशल मीडिया के उपयोग आपके छोटे से व्यवसाय को बढ़ा सकता हैं।

9. लघु एवं कुटीर उघोग- हवन सामाग्री, अगरबत्ती, देशी मसाले जैसे प्रयासों से स्वाबलम्बन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

10. होम स्टे पर्यटन- अपने घर में एक कमरा पहाड़ी संस्कृति के आधार पर तैयार करना जिसके पर्यटक संस्कृति के प्रसार के साथ, आजीविका में भी वृद्धि होगी।

 ये सभी प्रकार की सुविधाओं केे लिए अनेक सरकारी योजनाएं है, आवश्‍यकता है कि इन्‍हे समायोजित एवं समग्र तौर क्रियान्‍वयन किया जाए। जिसमें इन सभी योजनाओं का एक पैकेज बनाया जा सकता है।


रविवार, 17 फ़रवरी 2019

पहाड़ की विरासत - नौला-धारा

हिमालयी क्षेत्र सदियों से पानी, पहाड़ों, नदियों, जलवायु, जैवविविधता एवं वृहत्त सांस्कृतिक विविधता का मूल रहा है। लेकिन गंगा-यमुना नदियों का उद्गम स्थल उत्तराखण्ड, जो समस्त उत्तर भारत को सिंचता है, आज खुद प्यासा है। यहाँ पानी का मुख्य माध्यम प्राकृतिक जल स्रोत है। जो वनाच्छादन की कमी, वर्षा का अनियमित वितरण एवं अनियंत्रित विकास प्रक्रिया के कारण सूखते जा रहे हैं। ऐसे में जब जलागम की पाइप लाइनें, स्वजल द्वारा लगाए गए हैण्डपम्प से पानी मिलना बन्द हो जाता है, तब लोगों का ध्यान प्राकृतिक स्रोतों की ओर जाता है। जो आज मरणासन्न की स्थिति में हैं।

उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मण्डल के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों में चिराग संस्था के माध्यम से एवं अर्घ्यम, एक्वाडेम, पीएसआई सस्थाओं के सहयोग से प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। इस काम में स्थानीय लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के साथ महिला नेतृत्व आधारित जल समितियों का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से नौले के जलग्रहण क्षेत्र में खाल, चेकडैम, कन्टूर ट्रेंच, एवं वृक्षारोपण का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही जल की गुणवत्ता की जाँच एवं भूजल प्रबन्धन, एवं स्रोत सम्बन्धित जागरुकता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। संस्था द्वारा पिछले कुछ सालों मेें लगभग 53 जल समितियों के माध्यम से 90 से अधिक जल स्रोतों पर काम किया गया। जिनमें जनसहयोग एवं जनभागीदारी के माध्यम से नौलों, पनेरों और धारों पर गाँवोें में जल संवाद स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। जंगलों में वृक्षारोपण, वनाग्नि, पर्यावरण संरक्षण आदि के कार्यों को समिति के माध्यम से किया जा रहा है।

प्रस्तुत डाक्यूमेंट्री में प्राकृतिक जल स्रोत की उपयोगिता के साथ उनकी वर्तमान दशा एवं उस क्षेत्र में किये गए सामुदायिक प्रयासों को दिखाने का प्रयास किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?time_continue=19&v=yVXNEFRy_Uo 


विशेष आभार- श्री केसर सिंह, चिराग संस्था
निर्माता- इण्डिया वाटर पोर्टल (हिन्दी)
निर्देशक - डाॅ. मुकेश बोरा
शोध एवं कैमरा- वैशाली मांगलिया, मृदुल पांडगरे
सम्पादन- विवेक पांडे

अपनी बदहाली पर रोता उत्‍तराखंड

अमरीकी विद्वान लेखक डेविड फ्रॅाले के अनुसार पृथ्वी की सबसे पहली ईसा से कम से कम 7000 साल पहले की सभ्यता वैदिक सभ्यता है और यह हिमालय क्षेत्रीय सभ्यता है। जिसमें भारत के 11 राज्य आते हैं, उत्तराखंड जिनमें एक राज्य है।
राज्य आंदोलनकारी त्रेपन सिंह चौहान ने अपनी पुस्तक यमुना में उत्तराखंड राज्य बनने से पूर्व की कहानी को बताते हुए लिखते हैं ‘‘तमाम दुःख उठाकर हम अपने बच्चों को पालते पोसते हैं और वे जब बड़े होते हैं तो हमें छोड़कर नौकरी की तलाश में मैदानों की ओर चले जाते हैं। .........इन पहाड़ों में बहने वाली नदियों का पानी और पहाड़ में पलने वाली जवानी, ये दोनों हमारे किसी काम नहीं आतीं। पहाड़ों का पानी पहाड़ों के कभी काम आया भी, तब, जब पहाड़ों के असहनीय कष्टों से जीने से बेजार होने पर यहां की महिलाओं को निराश होना पड़ा, तो उन्होंने इन नदियों में डूबकर आत्महत्या कर ली।
  ये दुःख तब निकला, जब लम्बे समय से यह पहाड़ी क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार हो रहा था। 1993.94 से 1999.2000 के बीच उत्तराखंड क्षेत्र उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, तब इसकी विकास दर 2.9 फीसदी थी जबकि वार्षिक राष्ट्रीय विकास दर 6.6 फीसदी थी। उसी समय पड़ोसी पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की विकास दर 7 फीसदी थी। यह विरोधाभास भी एक अलग पड़ोसी राज्य के लिए आंदोलन का प्रमुख कारण था। संघर्षों और आंदोलनो के बाद, 9 नवंबर 2000 को अपार उम्मीदों और आकाक्षाओं के साथ उत्तर प्रदेश से अलग होकर देश का 27 वां राज्य उत्तराखंड बना। लेकिन स्थिति में कोई खासा बदलाव नहीं आया। राज्य फिर पहाड़ और मैदान में बंट गया। त्रेपन सिंह चौहान अपनी पुस्तक हे ब्वारी में राज्य निर्माण के बाद की कहानी को यमुना की दांसता के रूप में बताते हुए लिखते हैं...कैते है कि यां भौत बिकास हो रा है। देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी में फैकटरी लग री है। हमें लगा चलो राज बनाने में हमारा चाहे कुछ फैदा नी हो रहा। इस प्रदेश में किसी का तो फैदा हो रा है। जिस राज के लिए हमने इतना कुछ बर्बाद किया उसका फायदा हमारे भाई बंधुओं को तो मिलना चाए। इन फैकटरियों से हमको फैदा मिलना तो दूर वो हमारे छोरों का खून चूसने वाली जोक बनकर आए है इस राज में। अपना हाड़-मांस गलाकर हम इन बच्चों को जवानी दे रहे हैं और वे इस जवानी को चूसकर बर्बाद कर रे हैं। ये कथन उस विभाजन को ओर इशारा कर रहा है जो राज्य निर्माण के बाद इन 17 सालों में पैदा हुआ। यहां कुल 13 जिले है, जिसमें 4 मैदानी और 9 पहाड़ी है। कुल क्षेत्रफल का 90 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ी है। लगभग 30 लाख से ज्यादा शहरी आबादी है और 70 लाख से ज्यादा ग्रामीण है। यहां कुल आबादी में 30.55 शहर है और 69.45 प्रतिशत गांव है। यह विभाजन पहाड़ के 9 जिलों के साथ मैदान के 4 जिलों के बीच का है, राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय में दस गुना का इजाफा हुआ। राज्य में पर्यटन का विकास हुआ। राज्य ने वृद्धि तो की साथ में असमानता और विस्थापन में भी तेजी आयी।
विस्थापन-
2000 से 2011 के बीच के आंकडों के आधार पर जनसंख्या में वृद्धि असमानता दिखती है। एक ओर जहां चार मैदानी जिलों नैनीताल-25.2, देहरादून-32.48, उधमसिंह नगर-33.4 और हरिद्वार-33.16 प्रतिशत जनंसंख्या की बढ़ोतरी हुई है। वही इन दस सालों में अल्मोड़ा-1.73 और पौढ़ी गढ़वाल -1.51 प्रतिशत जनसंख्या में गिरावट देखी गई। जो लगातार हो रहे विस्थापन की ओर इंगित करता है। विस्तापन के प्रमुख कारणों में बेरोजगारी और शिक्षा के उचित संशाधनों का अभाव है। यहां चार प्रकार के विस्थापन देखने को मिलते है, जिनमें रोजगार के लिए पुरूष का और शादी के कारण महिलाएं का राज्य से बाहर जाती है। इसके अतिरिक्त कुछ लोग अपने गावों को छोड़कर आसपास के शहरों में आकर रहने लगते है जिसे अंर्तराज्यीय विस्थापन कहा जाता है। साथ ही कुछ लोग एक जिले से दूसरे जिले में कतिपय कारणों से विस्थापित हो जाते है और इनमें से कुछ देश के बाहर शिक्षा दिक्षा के लिए विस्थापन करते है। विस्तापन राज्य की लगातार खतरनाक हो रही समस्या है।
जनसंख्या की असमानता-
राज्य में जनसंख्या की असमान वितरण देखने को मिलता है। एक ओर जहां उत्तरकाशी जिले में कुल राज्य की कुल जनंसंख्या का 3.26 प्रतिशत आबादी निवास करती है और जिले का जनसंख्या धनत्व 41 वर्ग किमी है। वहीं दूसरी ओर राज्य के एक अन्य जिले हरिद्वार की जनंसंख्या 19.05 प्रतिशत है और वहां का जनंसंख्या धनत्व 817 है। ध्यात्वय हो कि उत्तराख्ांड का जनसंख्या धनत्व औसत 189 और देश का औसत धनत्व 382 है। इस प्रकार  एक आकड़े के अनुसार 9 पहाड़ी जिलों की जनसंख्या 38.43 प्रतिशत है और 4 मैदानी जिलों की आबादी का प्रतिशत 61.57 है। इस असमान जनसंख्या वितरण को असमान संशाधनों के वितरण के रूप में भी देखा जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में मूलभूत आवश्यकताओं की कमी रहती है वही मैदानी जिलों में रोजगार के साधनों के साथ रोड़, स्कूल, चिकित्सालयों की उचित व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त गावों से लगातार लोगों का पलायन हो रहा है। 2001 में 16,826 गांव थे जो 2011 में 16,793 गांव हो गए  है और भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
असमान आर्थिक वितरण-
वर्ल्ड बैंक ने डीआईपीपी के साथ मिलकर निकाली व्यापार सुगमता रिर्पोट के आधार पर उत्तराखंड राज्य अपने पिछले स्थान 23 से 9 वे नंबर पर आ गया है। एसोचौम के आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो की रिर्पोट में उत्तराखंड एक दशक में उद्योग और सेवा क्षेत्रों में सबसे आगे रहा है। ताजा अध्ययन के अनुसार 2004-05 से 2014-15 में उद्योग क्षेत्र में 16.5 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 12.3 प्रतिशत सालान वृद्धि हासिल की है। जो साल प्रतिशत की औसत सालाना वृद्धि के मुकाबले कही आगे है। उत्तराखंड सीएजीआर में शीर्ष पर है। इस अवधि के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड का योगदान 0.8 प्रतिशत से बढ़कर 1.2 तक पहुच गया है। इन सब के बावजूद पिछले दस सालों में कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यह 22 प्रतिशत से लुढ़कर 9 प्रतिशत पर पहुंच गया है। राज्य की 75 प्रतिशत से ज्यादा आबादी आज भी कृषि पर निर्भर करती है। उत्तराखंड औषधीय पौधों के मामले में बहुत महत्वपूर्ण है यहां 175 प्रकार की विरल औषधी मिलती है। इसके अतिरिक्त फल, सब्जी और औषधी उत्पादन की दृष्टि से राज्य की भूमि उर्वर है। इन सब के बावजूद यह वानिकी के क्षेत्र में हिमालच और अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे है।
मैदानी जिले हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर और देहरादून जिलों का सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 50 प्रतिशत से अधिक योगदान है। उघोग निदेशक उत्तराखंड के आंकड़े के अनुसार दिसंबर 2012 में 230 उघोग थे जिनमें 274,501.81 करोड़ का निवेश किया गया और जो 85,333 लोगों को रोजगार देती थी। इन उघोगों का उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र तक सिमित होने की वजह से 90 प्रतिशत पहाड़ी भाग पिछड़ता जा रहा है। एक ओर जहां आकड़ों के आधार पर राज्य अव्वल बना है वही दूसरी ओर इन पर गंभीरता से विचार करने पर पता चलता है कि यह मात्र चार जिलों के तक सिमित है। राज्य में पर्यटन एक बड़ा आर्थिक माध्यम है। पर्यटन 2013-14 में 20.03 लाख से 2014-15 में 22.09 लाख हो गया है। चार धाम  और पहाड़ी क्षेत्रों में धूमने के लिए हर साल सैलानी उत्तराखंड आते है। यह धार्मिक पर्यटन के साथ स्वास्थ्य, साहसिक पर्यटन का मुख्य क्षेत्र रहा है। लेकिन दूर्भाग्य है कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से पर्यटन के लिए सुनियोजित माडॅल नहीं बन पाया है।
उत्तराखंड के बदहाल हालत के कारणों की बात करें तो सबसे पहले राजनैतिक अस्थिरता है। 17 सालों में राज्य त्रिवेन्द्र सिंह रावत 17वे मुख्यमंत्री हैं। जिसमें नारायण दत्त तिवारी को छोड़कर कोई भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए है। इसके आलावा एक बहुत बड़ा कारण के उत्तर प्रदेश के माडॅल पर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के विकास करने की बात की जा रही है। भले ही उत्तर प्रदेश से अलग हुए 17 साल हो गए है परंतु आज भी देहरादून में बैठी सरकार वही काम कर रही है जो लखनउ में बैठकर करती थी। 1979 में उत्तर प्रदेश के तत्कालिन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव ने कहा था कि क्या प्रदेश में पहाड़ भी है? इन चितांओं को ध्यान में रखकर ही 2000 में अलग उत्तराखंड राज्य की स्थापना की गई। लेकिन हालत आज भी जस की तस है। 90 प्रतिशत पहाड़ी राज्य की राजधानी देहरादून होना एक और बड़ा बाधक है विकास में। सन् 1984 में जब सबसे पहले अलग उत्तराखंड राज्य की मांग उठी थी तभी से चमोली जिले में स्थित गैरसैण को राजधानी बना दिया गया था। लेकिन आज भी यह मामला राजनितिक घोषणा पत्रों में लटका पड़ा है।
आज पहाड़ी जिलों में लोंगों में निराशा है भय है। निराशा सरकार से और भय प्राकृतिक आपदाओं का । इस वजह से वे अपने घरों को छोड़कर कही भी जाने को मजबूर है। इसके चलते राज्य में भूताहा गावों की संख्या बढ़ती जा रही है। खेत बंजर हो रहे है घर खाली हो रहे है। राजनेताओं के बीच एक और वर्ग है जो ठेकेदार है। चाहे वो भूमाफिया हो, खनन हो, स्कूल, रोड़ के निर्माण की धांधली हो इनके पीछे ये ही गिरोह है। जो राज्य में दीमक की तरह काम कर रहा है। प्राकृतिक संशाधनों से भरापूरा राज्य उत्तराखंड बेहाल हो रहा है तो उसमें राजनेताओं के साथ ठेकेदारों का भी बहुत बड़ा हाथ है।
आज राज्य में सामाजिक एवं सांस्कृतिक बनावट के साथ विकास करने की जरूरत है। साथ ही राज्य की पर्यावरणीय चिंता के साथ विकास के माडॅलों का नियोजन करना चाहिए। फल, सब्जी उत्पादन के साथ सरकार को पर्यटन एवं कुटीर उघोगों को बढ़ावा देकर राज्य में बेरोजगारी की चिंता से लड़ा जा सकता है। इस सब के साथ राज्य में दबाव समूहों, गैर सरकारी संगठनों को भी सामाजिक एवं राजनैतिक चेतना जगाने का काम करना चाहिए।

यहाँ किसान ही नहीं बचे तो क्या होगा?


मेरे गाँव के लोग इस बार गेहूं नहीं लगाने वाले हैं। सही भी हैं, क्योंकि इससे पहले वे लोग घान की फसल, बारिश के नहीं  औऱ सही समय पर नहीं होने की वजह से ख़राब कर चुके हैं। यही कारण था कि इस साल असोज में खेतों का दृश्य डरावना था। चारों ओर बस घास ही घास। जिन खेतों में मैंने कुछ साल पहले घान, गेहूं, मडुवा आदि फसलों को लगा देखा, वहाँ आज बस घास का जंगल हैं। यहाँ लोग असोज में सुबह-सुबह निकल पड़ते ओर देर शाम तक घास ही काटते रहते। खुशी-खूशी वे लोग घास काट रहे हैं। लुटे लगा रहे हैं। दिन-रात एक कर रहे हैं। अपने खेतों में घास के जंगल को देखकर वे कितने खुश हैं/या कितने कम दुःखी हैं। सवाल हैं/ सोचने का विषय हैं? पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में खेती कम होती जा रही है और बंजर खेत बढ़ते जा रहे हैं। कुछ छोटे मोटे प्रयोग जिन्होंने फल,सब्जी पे काम किया है उन्हें छोड़ कर बाक़ी सब बंजर-वीरान हैं। लोग खेतों को घास के लिए उपयोग कर रहे हैं। खेती कम करके गाय और भैंस पालने पे ध्यान दे रहे हैं। ठीक भी हैं। खेती में एक ओर मौसम की मार हैं दूसरी ओर जानवरों(बंदर, जंगली सुवर) का आतंक। अगर इन से बचकर फसल भी हों जाए तो मार्केटिंग जीरो हैं। कुछ ऐसा ही फल-सब्जी के पैदावार करने वालों के साथ भी हैं। मोदी जी केदारनाथ में उत्तराखंड को आर्गेनिक स्टेट बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन मजे की बात ये है कि कि उत्तराखंड नैचुरली आर्गेनिक स्टेट है। ज़रूरत है उसके लिए सिस्टम बनाने की। मार्केटिंग का सिस्टम बनाने की। आजकल देहरादून में 2% कृषि लोन की चर्चा चल रही हैं। लेकिन किसान खेती ही नहीं करेगा तो लोन कैसा? पिछले साल दौलाघट में एक गोदाम में महंगी आर्गेनिक खाद रखी रही, जिसे सरकार फ्री में बाट रही थी। जो इक-आद लोग ले भी गए, उन्हें कोई प्रयोग के तरीके समझाने वाला नहीं था। ऐसे ही एक बार किसानों के लिए जिंक आया, जो खेत मे नमी कम करने का काम करता हैं, लेकिन फिर कोई बताने वाला नहीं था तो लोगों ने सूखे खेतों में डाल दिया और फसल खराब हो गई। बीज लगाने के बाद ऐसा हर बार होता कि बीज ख़राब हो जाता हैं। इसके दो कारण हैं एक पहाड़ी भूगोल आधारित बीज की अनुपलब्धता ओर दूसरा कृषि अधिकारियों का पहाड़ का न होना। जिस कारण वे यहां की परिस्थितियों को नहीं समझ पाते हैं। एक किसान के जीवन मे आज बहुत संघर्ष हैं सरकार जिसे बिना समझे कम करने की सोच रही हैं। आप किसानों की आय दोगुना करने की बात कर रहे हैं, यहाँ किसान ही नहीं बचे तो क्या होगा?

सुझाव-
1-उत्तराखंड में किसानी में बड़े बदलाव की जरूरत हैं, जिसमें एग्रिकल्चर से हार्डीकल्चर में शिफ़्ट होने की आवश्यकता है।
2- लोकल औऱ आउट ऑफ स्टेट मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देना हैं।
3-किसानी मजबूरी नहीं फायदे का सौदा बनें।

सामुदायिक प्रयासों से किया कुलगाड़ में नौले को पुनर्जीवित


नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक में स्थित है कुलगाड़ गांव। स्थानीय निवासियों की माने तोए पहाड़ी गधेरे के किराने छोटे.छोटे खेतों के बीच बसे होने के कारण गांव का नाम कुलगाड़ पड़ा। यह गांव छोटा हैए जैसे कि लगभग 80 फीसदी उत्तराखंड के गावं हैए जहां केवल 23 परिवार रहते है। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले नेशनल हाइवे नंबर 87 से कुलगाड़ गांव दिखता तो पास में है लेकिन कुछ दूर टेडे.मेडे रास्ते से पैदल चलकर यहां पहुंचा जा सकता है। कुल साल पहले गांव के निवासी शहीद मेजर मनोज भंडारी को श्रद्धांजली देते हुए गांव में सड़क पहंुच पायी हैए जो अभी कच्ची है। स्थानीय बाजारए सुयालबाड़ी स्थित सड़क से गांव स्पष्ट दिखायी देता है। जहां छोटे.छोटे सीढ़ीनुमा खेतों से उपर की ओर बसे गांव को देखकर पहाड़ी गांवों को बेहतर समझा जा सकता है।
जल समिति

कुलगाड़ा गांव की सबसे खास बात हैए यहां की जल समिति एवं सरस्वती स्वयं सहायता समूह। जो महिला नेतृत्व आधारित हैए प्रत्येक में 9.9 सदस्य है जिसमें 5 महिलाएं और 4 पुरूष हैं। जल समिति मूलरूप से गांव में पानी के जुड़े मुद्दों को लेकर चिराग संस्था के सहयोग से बनायी गई। जो 2013 से इस गांव में प्राकृतिक जल स्त्रोतों के लेकर काम कर रही है। कुलगाड़ गांव की जलसमिति की अध्यक्ष सविता भण्डारी कहती है कि हमारे गांव में समिति 2013 से शुरू हुई और 2014 में काम शुरू किया। जिसमें पांच महिलाओं के साथ चार पुरूष भी हैं। सभी ने मिलकर नौले का जीर्णोधार का काम किया है। जलग्रहण क्षेत्र में भी काम हुआ हंै। जल समिति का अपना आर्थिक माॅडल भी है। समिति की कोषाध्यक्ष कंुती देवी के अनुसार हम सभी सदस्यगण सरस्वती स्वयं सहायता समूह में 50 और जल समीति में 10 रूप्ए प्रतिमाह जमा करते हैं। इसमें कुल 9 लोग होते है। एक और व्यक्ति बाहर से जुड़ जाता हैए इस प्रकार कुल 10 लोग द्वारा प्रतिमाह 100 रूप्ए जमा किए जाते हैं। इस जमा धन का उपयोग खालए गड्डों की सफाईए नौले की सफाई आदि कार्यों के लिए किया जाता है। समिति में पैसा जमा करने का एक ही उद्देश्य होता है ताकि वो पानी के काम को अपना समझ के करें। इस प्रकार जल समिति ग्रामीणों के बीच आपसी संचार का माध्यम बना है जिसकी सहायता से सामुदायिक कार्यों को संस्था द्वारा अंजाम दिया जाता रहा है।

विकास का चिराग

चिराग संस्था मध्य हिमालयी क्षेत्रों में पिछले लगभग 30 सालों से ग्रामीणों के बीच काम कर रहा है जिसका मुख्य लक्ष्य शिक्षाए स्वास्थ्यए आजीविका और पेयजल विषयों को लेकर समुदाय को जागरूक किया जाएए उनका विकास किया जाए। इसी संस्था के माग्रदर्शन में कुलगांड़ के प्राकृतिक जल स्त्रोतों को पुर्नजीवित करने का काम हुआ हैं। जिसकी सबसे विशेषता इसका पूर्णतः समुदाय आधारित एवं महिला नेतृत्व प्रधान होना है। ग्रामीण जल स्त्रोतोंए जिसे स्थानीय भाषा में नौलाए धारा एवं पनेरा कहां जाता हैए के रिचार्ज पर काम किया गया है। यह प्रयास जितना वैज्ञानिक है उनका ही इसमें परंपरागत तकनीकों का प्रभाव हैए शायद यही वजह थी कि यह सफल भी रहा। चिराग संस्था में डेवलेपमेन्ट एसिसटेंट पद पर कार्यरत कृष्ण चंद भंडारी नौले को समझाते हुए कहते है कि आसपास के पानी को एक स्थान पर एकत्रित करने के लिए नाले का निर्माण किया जाता है। हमारे बुर्जगों ने स्थानीय पत्थरोंए मिटृी की मदद से पानी के स्त्रोतों को नौले का रूप दिया। किन्ही स्थानों पर मांस की दाल को पीसकर या फिर लाल मिटृी के माध्यम से नौले का निर्माण किया गया। स्थानीय दास्तकारों द्वारा नौले की आंतरिक बनाबट में सीढ़ी इसलिए बनायी गई ताकि पानी का तल बाहर की ओर न भागे एवं नौले के अंदर स्वच्छता भी बने रहे। कुलगाड़ के पनेरा नौले के उन्नयन के लिए 2013 से अरग्यम की मदद से चिराग द्वारा तकनीकी सहयोग एवं भूगर्भीय सर्वेक्षण के लिए एक्वाडेम पुणे ने सहायता दी। आज पांच साल बाद इसमें गर्मीयों के सीजन में 5 से 6 लीटर पानी एवं बरसात में 15 लीटर पानी रहता हैएजो गांव वालों के लिए पर्याप्त होता है।

पनेरा नौला
गांव के उत्तर मंे एक नौला हैए जिसे गाववासी पनेरा नौला कहते है। यह पानी के स्त्रोत के साथ ग्रामीणों के लिए परंपरा एवं संस्कृति का केन्द्र है। यहां के निवासियों की मान्यता है कि नौले के जल मे विष्णु का निवास स्थान होता है। शादी के बाद दुल्हा और दुल्हन नौले में जाते है और अपना मुकुट वहां स्थापित करके आते है। दुल्हन नौले के पानी को भरकर सभी परिवारवालों को पिलाती है। और जब भी गांव में कोई कथाए शीर्वाचन होता है उसकी सामाग्री का विषर्जन भी वही होता है। लेकिन जो आज से पांच वर्ष पूर्व सूखता जा रहा था। स्थानीय वरिष्ठ नागरिक श्री शेर सिंह भंडारी कहते है कि उन्होनें अपने जीवन के 95 साल में कभी नौले को सूखते हुए नहीं देखाए हां! ये जब से गांव में पाइप लाइन आयी है यह गर्मी के दिनों में सूख जाता है। शेर सिंह जी की ये बाते जल संस्थान द्वारा लगाई गयीं पाइप लाइनों की ओर इशारा कर रही है जो पहाड़ी गांवों में पेयजल मुहैया कराने के लिए किए गए अदूरदर्शी सोच है। पाइप लाइनें से किसी न किसी जल स्त्रोत के माध्यम से ही पानी आता हैए हर ग्राम प्रधान जब भी पानी के संकट की बात आती है तो पाइप लाइन तो लगवा देता है लेकिन जल स्त्रातों के जलस्तर को बढ़ाने की कोई नहीं सोचता है। हालांकि शुरूआत में कुल दिन पाइपों में पानी रहता है लेकिन गर्मी आने के साथ ही ये भी सूख जाते है। इसी संदर्भ में स्थानीय विशेषज्ञ कहते है कि अगर उत्तराखंड राज्य में पानी की आपूर्ति के लिए लगाए गई सभी पाइप लाइनों को आपस में जोड़कर चंाद तक पहुंचा जा सकता सकता है। इस बयान में सत्यता हो न हो लेकिन सवाल जरूर है।


सामुदायिक प्रयास

यह प्राकृतिक संशाधनों का उपभोग नहीं उपयोग करना चाहिए यह प्रकृति का साष्वत नियम हैए जिसे आज का मनुष्य नहीं समझ पा रहा है। कुलगाड़ जल समिति की संदर्भ व्यक्ति एवं पैराहाइड्रोसाइटिस्ट प्रेमा भंडारी कहती हैं कि हमारे गांव का नौला जो कुछ समय पहले सूख गया था उसके संवर्धन के लिए जल समिति ने काम किया है। एक समय नौले का डिस्चार्ज केवल 4 एलपीएम यानी लीटर प्रति मिनट रह गया था। जिसके लिए हमने सामुदायिक प्रयासों से उसके कैचमेन्ट के 7ण्3 हेक्टेयर में काम किया। जिसमें लगभग दो बार में छह हजार से ज्यादा पौधों की बुआई की थी। इसके अतिरिक्त कैचमेन्ट में कंटूर टैंकए खालए चैकडैमए परकूलेसन पीड बनाए गए। ये सभी कार्य समीति के माध्यम से ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। यह काम इतना आसान नहीं था इसमें एक विवाद सामने आया जिसमें गांव के गधेरे के बीच स्थित नौले के कैचमेंट को लेकर आया। नौला कुलागाड़ गांव की जमीन में है। लेकिन इसका कैचमेन्ट एरिया दूसरे गांव की जमीन में है। आपस में चार.पांच महीने की मीटिंग के बाद उन्हंे हम ये बता पाए की स्त्रोत कितना जरूरी है। उनको भी लगा ये सही काम कर रहे है।

कुलगाड़ कैचमेन्ट एरिया में दो प्रकार के पत्थर है। एक है क्वाडजाईट और दूसरा फलाईट एवं यहां पत्थरों का उत्तरी पूर्वी ढलान है। क्वाटजाईटए यह कठोर होता है जो पानी को रोकता है। इसे स्थानीय भाषा में डासी पत्थर बोलते है। दूसरा फलाईट जिसमें अलग अलग परतें होती हैं। यह अपनी परतों में पानी को रोक के रखता है और धीरे धीरे छोड़ता है। फलाईट में फैक्चर यानी दरारें है जिसके द्वारा पानी धीरे.धीरे नौले की ओर जाता है। पहले हमारे नौले में 4 एलपीएम पानी था अब 14 एलपीएम रहता है। इसके साथ प्रतिमाह पानी को नापतें है और जांच करते है। इसके अम्लीयता और छारीयता की जांच करते है। चिराग संस्था के एरिया मैनेजर भीम सिंह नेगी कहते है कि समुदाय के माध्यम से इस कुलगाड़ के कैचमेन्ट एरिया में 2013.15 के बीच हमने खाल.चालए कंटूर ट्रन्चए वृक्षारोपण का काम किया है। जिसके काफी अच्छे परिणाम आए। ग्रामवासी गर्मी के मौसम मेें आग बुझाने के लिए अपने प्रयास भी करते रहते है। आज ग्रामीण पानीए जंगल को लेकर जागरूक हैं यही हमारे काम की सफलता है।



उत्‍तराखंड के विकास के लिए सुझाव- आदर्श कुटीर योजना

पहाड़ के विकास का मॉडल उसकी मूल प्रकृति से जुड़ा होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए काम किए जाएं। लोगो...